फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हड़सर-मणिमहेश पैदल रास्ते में भूस्खलन, आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

हड़सर-मणिमहेश पैदल रास्ते में भूस्खलन, आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Wed, 25 Jul 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
हड़सर-मणिमहेश पैदल रास्ते में भूस्खलन, आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
landslide - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। हड़सर-मणिमहेश पैदल रास्ते पर जलधार मंदिर के पास मंगलवार शाम को भूस्खलन हो गया। इससे भारी मात्रा में पत्थर और मलबा हड़सर कुगति मार्ग पर गिरा। पत्थरों और मलबे की चपेट में आने से मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं के आधा दर्जन वाहनों को क्षति पहुंची। यह वाहन कुगति मार्ग पर सड़क किनारे खडे़ थे। गनीमत रही कि हादसे के समय गाड़ी में कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं थे। सभी श्रद्धालु मणिमहेश को रवाना हो चुके थे। बुधवार दोपहर को जब श्रद्धालु वापिस हड़सर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ियों को क्षतिग्रस्त पाया।

श्रद्धालुओं ने इसके बारे में पुलिस और प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी है। क्षतिग्रस्त गाड़ियों में सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। श्रद्धालु राकेश कुमार, वीर सिंह, किरपाल सिंह, अमर चंद, कपलेश कुमार, वीरेंद्र, जोगिंद्र पाल, बलदेव सिंह और निहाल राज ने बताया कि मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर अभी तक शुरू नहीं हुई है। मगर श्रद्धालुओं की संख्या अभी से बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मगर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए सुरक्षित स्थान का कोई बंदोबस्त नहीं है। इसकी वजह से श्रद्धालु जगह-जगह सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने मणिमहेश न्यास से मांग की कि सुरक्षित पार्किंग स्थल के बारे में जगह-जगह सूचना पट्ट लगाए जाएं। ताकि श्रद्धालु प्रशासन की बनाई गई पार्किंग में वाहन खड़े कर सकें। एसएचओ नितिन चौहान ने बताया कि लोगों ने गाड्यिों पर पत्थर गिरने के बारे में पुलिस को सुूचित किया था। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले श्रद्धालु गाड़ियों को लेकर जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed