फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 01 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ
demo pic - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में गलती से जहरीला पदार्थ खाने के तीन मामले सामने आए हैं। तीनों का उपचार चंबा अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर तीनों व्यक्तियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पहला मामला भडियां कोठी का है, जहां पर जगदीश नाम के शख्स ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए।


 दूसरा मामला टिपरा का है। यहां पर रीना घर में गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका उपचार भी चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तीसरे मामले में कुलदीप नाम के शख्स ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे फौरन चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन तीनों लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed