फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   माणी में दुकान से पकड़ी 15 लीटर देसी शराब, दुकानदार पर केस दर्ज

माणी में दुकान से पकड़ी 15 लीटर देसी शराब, दुकानदार पर केस दर्ज

Fri, 10 May 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
माणी में दुकान से पकड़ी 15 लीटर देसी शराब, दुकानदार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने मसरूंड क्षेत्र के माणी में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा। विभागीय टीम को गुप्ता सूचना मिली थी कि माणी में कुछेक दुकानदार अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर विभागीय टीम जांच के लिए माणी पहुंची। यहां एक दुकान की तलाशी करने पर 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई। टीम ने शराब को जब्त कर लिया और दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।

उपायुक्त आबकारी एवं कराधान चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान अक्सर अवैध शराब की सप्लाई होती है। इसके चलते विभागीय टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी हैं। जहां पर भी विभाग को अवैैध शराब की सूचना मिलती है, टीम तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंच जाती है। इसके अलावा विभाग अपने स्तर पर भी अवैध शराब बेचने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अवैध रूप से शराब बेचने वालों को चेतावनी दी है कि वे अपना अवैध धंधा बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed