फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खुशनगरी के आना मोड़ में पुलिस ने कबाड़ समेत दबोचे बाप-बेटा

खुशनगरी के आना मोड़ में पुलिस ने कबाड़ समेत दबोचे बाप-बेटा

Sun, 17 Mar 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
खुशनगरी के आना मोड़ में पुलिस ने कबाड़ समेत दबोचे बाप-बेटा
तीसा (चंबा)। पुलिस थाना तीसा की टीम ने खुशनगरी मार्ग पर आना मोड़ के समीप कबाड़ से भरी गाड़ी को जब्त किया। इस गाड़ी में विद्युत बोर्ड से संबंधित कीमती सामान था। पुलिस को चेकिंग के दौरान यह कामयाबी मिली। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही भादंस की धारा 379 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में संलिप्त आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


खबर की पुष्टि पुलिस थाना तीसा के प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने की है। इस मामले में आरोपियों की पहचान याकूब मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफी और रफी मोहम्मद पुत्र कमरदीन निवासी खुशनगरी तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम खुशनगरी मार्ग पर आना मोड़ के समीप चेकिंग पर थी। इसी दौरान खुशनगरी की तरफ से एक गाड़ी आई। इसे पुलिस ने शक के आधार पर रोका। गाड़ी में दो लोग सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की। गाड़ी में कबाड़ भरा था।
विज्ञापन


जब पुलिस ने इस बारे गाड़ी में सवार दो लोगों से पूछा तो वे घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार गाड़ी को कब्जे में लिया। साथ ही आरोपियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस कबाड़ की क्या कीमत है। इसके साथ ही यह सामान कहां से लाया गया है इसकी भी पड़ताल की जा रही है। एसएचओ तीसा सन्नी गुलेरिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामलें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed