{"_id":"5c55c8e9bdec227d9070bd97","slug":"31549125865-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में सैलानियों को लेकर आए गए चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र राम किशन निवासी अनूप पुरा पंचायत रामपुरा राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह तीस जनवरी को यहां जयपुर से टेपों ट्रेवलर में पर्यटकों को लेकर पहुंचा था। चालक ने बर्फबारी से बाधित सड़क की वजह से बनीखेत में ही वाहन खड़ा किया था। इसके अलावा दिल्ली राज्य के दूसरे पर्यटक वाहन भी यहां बनीखेत में खड़े थे। लोगों ने बताया कि गत रात चालक ने इनके साथ ही खाना खाया और तबीयत ठीक न होने के चलते दवाई भी ली। शनिवार सुबह जब वो लोग चालक महेंद्र को चाय पीने के लिए उठाने लगे मगर वह नहीं उठा। जब उन्होंने पड़ताल की तो वह उक्त शख्स गाड़ी की पिछली सीट पर मृत पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बनीखेत से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।