{"_id":"5b96a4ee867a557ead23dc9b","slug":"31536599278-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का इंतजार कर रहे दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस का इंतजार कर रहे दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पांगी मुख्यालय किलाड़ में वर्षा शालिका में बस का इंतजार कर रहे दो युवक पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मामला सोमवार शाम का है। मृतक की पहचान बिट्टू राम (28) पुत्र अमर नाथ निवासी गांव कुमार पंचायत कुमार के रूप में हुई है। जबकि रमेेश(24) पुत्र राम किशन निवासी कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक सोमवार शाम के समय कुमार जाने के लिए किलाड़ बस स्टैंड में बनी वर्षाशालिका में बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दोनों आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान एक युवक का अचानक पांव फिसला और वह खाई में गिरने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भी खाई में गिर गया। हादसे के बाद वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें खाई से निकाल उपचार के लिए कड़ी मशक्कत के बाद सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया।
विज्ञापन
मगर यहां पर बिट्टू राम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि रमेश को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। किलाड़ अस्पताल में तैनात डॉ. विशाल ने बताया कि खाई में गिरने से घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में लाया गया था। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन