फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिजली गिरने से दो लाइनमैन घायल

बिजली गिरने से दो लाइनमैन घायल

Sun, 17 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो लाइनमैन घायल
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत थल्ली के गांव सतयौवा में विद्युत लाइनों की मरम्मत करते समय बिजली गिरने से दो लाइनमैन घायल हो गए। यह हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ। हादसे के घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल एक लाइनमैन को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल का उपचार सिविल अस्पताल तीसा में ही चल रहा है। घायलों की पहचान असिस्टेंट लाइनमैन शुभानदीन (52) पुत्र नूर मोहम्मद गांव दरकूंडा और आउटसोर्स कर्मचारी गोविंद (38) पुत्र धर्म सिंह गांव कलयास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार थल्ली पंचायत के तहत आते क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत के लिए रविवार को घोषित कट लिया गया था। दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया और बिजली गिरने से विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर रहे दो लाइनमैन गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। गोविंद को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल का कहना है कि बिजली गिरने से दो कर्मचारी घायल हुए हैं। मौसम खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ। बोर्ड घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ तीसा डॉ. जसवंत ठाकुर ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। एक घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बिजली मजदूर एकता यूनियन के अध्यक्ष डोगरू राम ने इस हादसे पर दुुख व्यक्त किया है। उन्होंने कर्मचारियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाए। बिजली बोर्ड कार्यों में लापरवाही न बरते, क्योंकि आउटसोर्स कर्मचारी अप्रशिक्षित है। आउटसोर्स कर्मचारियों से वही काम लिया जाए, जिनके लिए उन्हें रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed