{"_id":"5a8afd8e4f1c1b514a8ba337","slug":"31519058318-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट कार्य में बाधा डालने पर आठ महिलाओं पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोजेक्ट कार्य में बाधा डालने पर आठ महिलाओं पर केस
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल के लाजना के समीप निर्माणाधीन तेजा सारनिका जल विद्युत परियोजना की साइट में कार्य कर रहे दो कर्मियों ने गांव की आठ महिलाओं के खिलाफ काम में बाधा उत्पन्न करने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करवाया है। हालांकि स्थानीय ग्राम पंचायत खजुआ ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक कंपनी उनकी भूमि पर डंगे का निर्माण कर रही है। जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। थाना तीसा ने शिकायत के आधार पर महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। सभी महिलाएं कइया गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार परियोजना में काम कर रहे लोभी राम पुत्र बलवंत गांव भटका तहसील चुराह ने पुलिस थाना तीसा में तहरीर दी है कि रविवार को करीब साढ़े 11 बजे वह प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहा था। इसी दौरान क्षेत्र की कुछ महिलाएं मौके पर पहुंची और ने काम में बाधा उत्पन्न की। उनका आरोप है कि इसके साथ ही महिलाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिलाओं ने करीब 12 बजे साइट में काम कर रहे दूसरे कर्मी मान सिंह पुत्र बालो राम गांव लाजना तहसील चुराह के कार्य में बाधा पहुंचाई। साथ ही उसे भी जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों कर्मियों ने पुलिस थाना तीसा में जाकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिजली प्रोजेक्ट साइट में कार्य कर रहे दो लोगों की शिकायत के आधार पर आठ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
निजी भूमि पर डंगा लगाने का आरोप
उपप्रधान नंदलाल का कहना है कि इस मामले को लेकर महिलाएं उनसे मिली थी। महिलाओं ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी उनकी जमीन में डंगा लगा रही है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन