फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सुराड़ा और चामुंडा मार्ग बाइकों से चोरी हो रहा पट्रोल

सुराड़ा और चामुंडा मार्ग बाइकों से चोरी हो रहा पट्रोल

Mon, 23 Oct 2017 11:37 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुराड़ा और चामुंडा मार्ग बाइकों से चोरी हो रहा पट्रोल
चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। शहर में बाइकों से पेट्रोल चोरी होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है। लोगों के अनुसार पुलिस की नियमित गश्त न होने से क्षेत्र में तेल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चामुंडा मार्ग और सुराड़ा मोहल्ला में बाइकों से रोजाना रात को पेट्रोल चोरी हो रहा है। इससे बाइक मालिक काफी परेशान हैं। शाम को उनकी बाइकों की पेट्रोल की टंकी भरी होती है। मगर सुबह होते ही टंकी खाली हो जाती है। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इसको लेकर पुलिस को भी सूचित किया जा चुका है। मगर अभी तक पेट्रोल चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। बाइक मालिक सुरेश ठाकुर, चमन सिंह, योगेश कुमार, जितेंद्र, मान सिंह, हंसराज, रविंद्र कुमार, केवल कुमार और सुरेंद्र ने बताया कि सुराड़ा मोहल्ला औ चामुंडा मार्ग पर रात को खड़ी होने वाली बाइकों से पेट्रोल चोरी होने के मामले बढ़ गए हैं। इससे बाइक मालिक काफी परेशान हो रहे हैं। मजबूरी में लोगों को रोजाना बाइकों में पेट्रोल डालना पड़ता है। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की है कि दोनों स्थानों पर रात को पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। ताकि बाइकों से पट्रोल चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।


पेट्रोल चोरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इसको देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त लगाई जाएगी। बाइकों से पट्रोल चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed