फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा में नियमों को ताक पर रखकर नाले में मक फेंक रही कंपनी

तीसा में नियमों को ताक पर रखकर नाले में मक फेंक रही कंपनी

Wed, 10 Oct 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
तीसा में नियमों को ताक पर रखकर नाले में मक फेंक रही कंपनी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। ग्राम पंचायत तीसा दो में चल रहे ननाल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट-तीन का निर्माण कर रही कंपनी अवैध रूप से नाले में मक फेंक रही है। मगर कंपनी को ऐसा करने से रोकने के लिए कोई भी विभाग और प्रशासन का अधिकारी आगे नहीं आ रहा है। इसकी वजह से कंपनी प्रबंधन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ होकर नाले में मक फेंक रहे हैं। इससे नाले के किनारे मक से भर चुके हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में मक फेंकने से छोटी प्रजाति के पेड़ पौधे तबाह हो चुके हैं। नाले में इतनी भारी मात्रा में मक होना कभी भी नुकसानदायक हो सकता है। जिले में इन दिनों भारी मात्रा में बारिश हो रही है।


ऐसे में नाले का जलस्तर बढ़ने से मक साथ लगते गांव में तबाही मचा सकता है। इसको देखते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारी को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। नाले के किनारे भारी मात्रा में मक फेंकने की वजह से से नाले के पानी का बहाव भी दूसरी तरफ होता जा रहा है। जो आसपास के गांव पर कभी भी तबाही बरपा सकता है। नियमों के मुताकिबक कंपनी प्रबंधन को सड़क निर्माण से निकलने वाले मक को डंपिंग साइट पर फेंकना चाहिए। मगर नियमों की धज्जियां उड़ाकर कंपनी प्रबंधन नाले में ही सारा मक फेंक रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि संबंधित क्षेत्र के वन विभाग के वन रक्षक व अन्य अधिकारी भी अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं। इसकी वजह से भी कंपनी के हौसले बुलंद हैं। वन मंडलाधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। खामी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed