{"_id":"5a0c71ef4f1c1bd1538bd400","slug":"21510765039-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सैल ने धरवाला से दबोचा उदघोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सैल ने धरवाला से दबोचा उदघोषित अपराधी
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पीओ सेल चंबा ने बुधवार को चार सालों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उद्घोषित अपराधी की पहचान कृष्ण उर्फ किशनु पुत्र चुह्डू राम निवासी गांव संडोरा पोस्ट ऑफिस किलोड़ के रूप में हुई है। इसके खिलाफ वर्ष 2013 में अवैध खनन का केस दर्ज हुआ था। इसको लेकर उसकी चंबा कोर्ट में पेशी चल रही थी। मगर वह लंबे समय से कोर्ट में पेशी पर नहीं आ रहा था। इसको लेकर उसे समन भी जारी किए गए। मगर उसने सुनवाई पर आना जरूरी नहीं समझा। इसके चलते कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। साथ ही पुलिस को उसकी तलाश करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पीओ सेल ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसकी तलाश को लेकर उसके गांव का चप्पा-चप्पा छान मारा। मगर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके अलावा उसे जिला के अन्य इलाकों में भी तलाशा गया। बुधवार को धरवाला के चूड़ी पुल में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पीओ सेल ने दबिश देकर उसे धर दबोचा। इसके बाद उसे चंबा कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर उसे दो दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस के पीओ सेल ने धरवाला में उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कोर्ट ने उसे दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है।