{"_id":"595d1b7a4f1c1b33728b460b","slug":"21499274106-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-स्कूटी में टक्कर से बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-स्कूटी में टक्कर से बेटे की मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)।
चुवाड़ी-लाहडू मार्ग पर कालीघार के पास बुुधवार सुबह स्कूटी और ट्रक में टक्कर होने से 15 साल के छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता घायल हो गए हैं। छात्र की पहचान मुनीष कुमार पुत्र दीनू राम निवासी चढियार, ...के रूप में हुई है। मुनीष अपने पिता के साथ स्कूटी पर पठानकोट जा रहे था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बुधवार सुबह मुनीष अपने पिता के साथ पठानकोट जा रहा था कि कालीघार के पास चुवाड़ी से नूरपुर जा रहे ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे मुनीष के सिर पर गंभीर चोट लगी। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाते, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दीनू को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही चुवाड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कालीघार के पास स्कूटी व ट्रक की टक्कर होने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।
000