{"_id":"5a1303a04f1c1bb6678bcdcd","slug":"201511195552-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में गिरा 14 वर्षीय किशोर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्ड में गिरा 14 वर्षीय किशोर, मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत पंचायत बैरागढ़ में पशुओं को चरा रहे 14 वर्षीय किशोर की खड्ड में गिरने से मौत हो गई। यह घटना रविवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि खड्ड में गिरने वाले किशोर को बचाने के लिए उसकी मां ने हरसंभव प्रयास किए। मगर उसकी जान को नहीं बचा पाई। मृतक की पहचान सूरज कुमार पुत्र ठाकुर निवासी गांव ओहला ग्राम पंचायत सेईकोठी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार सूरज माता के साथ अपने ननिहाल गया था। रविवार को सूरज माता के साथ पशु चराने के लिए साथ लगते चरागाह में चला गया। मगर देर शाम वहां से वापस आते समय उसका पांव फिसल गया और खड्ड में जा गिरा। उसकी मां पूजा देवी ने भी सूरज को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। मगर वह सूरज को नहीं बचा पाई। सेईकोठी पंचायत के उपप्रधान दीपराज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।