{"_id":"57487b174f1c1b423c6908ca","slug":"2-21-lakh-captured-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौर पंचायत सचिव ने हड़पे 2,21,400 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरौर पंचायत सचिव ने हड़पे 2,21,400 रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 27 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड विकास अधिकारी चंबा की शिकायत पर ग्राम पंचायत बरौर के पंचायत सचिव श्याम लाल पर 2 लाख 21 हजार 400 रुपये का गमन करने का मामला पुलिस में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शिकायत कर्ता ने आरोप लगाए हैं कि जांच अधिकारी समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी चंबा द्वारा 24 दिसंबर 2015 से लेकर 28 मार्च 2016 तक की गई जांच में इस तथ्य की पुष्टि हुई है। जिसमें बरौर पंचायत के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा परिक्रमा राशि 2,41,400 रुपये फरवरी 2014 से नवंबर 2015 तक पंचायत सचिव ग्राम पंचायत बरौर के पास जमा करवाए थे। जिसकी पावती रसीद स्वयं सहायता समूूह द्वारा प्राप्त भी की गई है। लेकिन उपरोक्त पंचायत सचिव ने उस पैसे का इंद्राज न तो रोकड़ वही में किया व न ही इस पैसे को संबंधित विभाग के पास जमा करवाया गया है। ऐसे में विभागीय जांच में सामने आया है कि उक्त सचिव ने हेराफेरी करके सारे पैसे का गमन कर लिया है।
विज्ञापन
उधर इस मामले के सामने आने के बाद संबंधित विभाग व पंचायत के साथ बुद्धिजीवियों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। क्योंकि विभागीय जांच में सामने आ चुका है कि स्वयं सहायता समूह ने जिस पैसे को ग्राम पंचायत बरौर के सचिव के पास जमा करवाया है। उसका पंचायत सचिव ने गमन किया है।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि विभागीय शिकायत के आधार पर आरोपी पंचायत सचिव पर भादंसं की धारा 406 अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया गया।