फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कुरांह में ढांक से गिरकर युवक की मौत

कुरांह में ढांक से गिरकर युवक की मौत

Mon, 14 Jan 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
कुरांह में ढांक से गिरकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड मैहला के समीप कुरांह नामक स्थान पर युवक की ढांक से गिरने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को सामने आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र किरपा राम निवासी गांव हरोटी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए है।

जानकारी के अनुसार सन्नी रविवार शाम के समय घराट से आटा लेने के लिए गया था। इस दौरान शाम को लौटते सन्नी का पांव कुरांह के समीप फिसल गया और इससे वह ढांक से नीचे जा गिरा। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर होने के बाद जब सन्नी घर नहीं पहुंचा। इसको देखते हुए परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान सन्नी का शव ढांक से नीचे खाई में गिरा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed