{"_id":"5b953ab2867a557ec31fa734","slug":"191536506546-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-साहो मार्ग पर कार में पकड़ी चार पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-साहो मार्ग पर कार में पकड़ी चार पेटी अवैध शराब
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
wine
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर सरोथा नाला के पास पुलिस ने कार से चार पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को अवैध शराब ले जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार चंबा थाना पुलिस टीम ने सरोथा नाला में नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एचपी 48-4920 नंबर की कार भी वहां आई। इसमें चमन और संजय कुमार सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने जब गाड़ी की चेकिंग की तो उसके भीतर चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन