फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बैरा डैम, सनवाल और चांजू खड्ड में हो रहा अवैध खनन

बैरा डैम, सनवाल और चांजू खड्ड में हो रहा अवैध खनन

Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बैरा डैम, सनवाल और चांजू खड्ड में हो रहा अवैध खनन
mining - फोटो : demo pics

तीसा (चंबा) चुराह उपमंडल के बैरा डैम, बैरा खड्ड, सनवाल खड्ड और चांजू खड्ड में अवैध खनन का दौर बदस्तूर जारी है। अवैध खननकारी दिन के उजाले और रात के अंधेरे में बेखौफ होकर नदी और नालों का सीना छलनी कर रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि संबंधित विभाग सबकुछ जानकर भी आंखें मूंदे हुए बैठे हैं। ऐसे में क्षेत्र में बड़े पैमान पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


इस बारे में स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। इस वजह से क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। स्थानीय निवासी रोशन, लाल सत्य पाल, उमेश कुमार, चितो राम, राज सिंह, देवू राम, प्रसाद सिंह, उत्तम दास, लाल चंद, प्रकाश चंद, भीम सैन, भागी राम, पवन कुमार, रवि कुमार, प्रभू दयाल, हरिराम, दीवान चंद, कल्याण सिंह और रंजीत सिंह ने बताया कि बैरा डैम के समीप बडे पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खननकारी नदी और नालों का सीना छलनी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन इस मामले की जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों में प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इस बारेमें वन विभाग को आदेश दिए जाएंगे और अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed