{"_id":"5cc72fb5bdec2207436377b8","slug":"181556557749-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग की टीम ने साच में पकड़ी पांच पेटी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आबकारी विभाग की टीम ने साच में पकड़ी पांच पेटी शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती साच पंचायत में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने किराना की दुकान में दबिश देकर पांच पेटी अवैध शराब पकड़ी है। दुकानदार बिना लाइसेंस दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। इसको लेकर विभाग को भनक लगी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम उपरोक्त दुकान में दबिश देने पहुंच गई। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर टीम को पांच पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
इसको रखने के लिए दुकानदार के पास कोई लाइसेंस नहीं था। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त राज्य कर एवं कराधान रवि कुमार की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी वृत्त चंबा बलजीत सिंह, शम्मी कुमार वृत्त तीसा, मोनीत कुमार वृत्त भरमौर, दल सहायक विजय कुमार और चालक भोज सिंह शामिल रहे।
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों के चलते अवैध शराब को पकड़ने के लिए विभाग ने अभियान छेड़ा है। इसके चलते उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। विभाग जिला में होने वाली अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई पर पूरी नजर रखे हैं।