{"_id":"5ba0f58b867a557ff666b568","slug":"181537275275-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुन्नूहट्टी में साढ़े सात किलो चरस पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुन्नूहट्टी में साढ़े सात किलो चरस पकड़ी
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
charas shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चंबा जिले के चुवाड़ी पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर में पंजाब की गाड़ी से सात किलो 56 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में अमृतसर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि चरस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। यह कार्रवाई स्टेट नार्कोटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट ने की है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने इस बात की छानबीन शुरू कर दी है आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चुवाड़ी पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बजे तुन्नूहट्टी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की रही थी। इस दौरान गाड़ी नंबर पीबी 02-बीटी 4588 सामने से आ रही थी। इस गाड़ी को दलीप कुमार निवासी गली नंबर गिलवाली गेट (अमृतसर) चला रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान चालक को गाड़ी रोकने को कहा। पुलिस जब गाड़ी की चेकिंग कर रही थी, तो चेकिंग के दौरान गाड़ी की डिक्की से सात किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन