फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लोनिवि कर्मी का पावर हाउस के पास मिला शव, सनसनी

लोनिवि कर्मी का पावर हाउस के पास मिला शव, सनसनी

Mon, 19 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि कर्मी का पावर हाउस के पास मिला शव, सनसनी
deadbody - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। लोनिवि में कार्यरत बेलदार का शव रजेरा में पावर हाउस के पास मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त राजो पुत्र माधो निवासी गांव सेल डाकघर रजेरा के रूप में हुई है। वह रविवार को किसी काम को लेकर करियां आया था। मगर रात को घर नहीं पहुंचा। इससे उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई। सोमवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजन उसकी तलाश करते हुए रेजरा पावर हाउस के पास पहुंचे, तो वहां पर उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पुलिस ने परिजनों और पावर हाउस के आसपास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि रजेरा में पावर हाउस के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed