{"_id":"5a54ed594f1c1bd2178b5dd4","slug":"181515515225-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस की चपेट में आई बुजुर्ग, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस की चपेट में आई बुजुर्ग, हालत गंभीर
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। नए बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला निजी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी। हादसे में महिला की टांग बुरी तरह से जख्मी हो गई है। टायर इस तरह से महिला की टांग पर चढ़ गया था कि उसे जैक से उठाकर निकालना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक अनिल कुमार निवासी कोंसी साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है जब सुनो देवी (70) पत्नी ईश्वर दास निवासी मैहला नए बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान निजी बस निजी बस स्टैंड से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान बस का आगे का टायर महिला की टांग पर चढ़ गया। चालक को इस बात का पता तब चला। जब महिला और बस स्टैंड में खड़े लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। चीखों पुकार सुन बस चालक ने फौरन ब्रेक लगाई। मगर उस समय तक बस का टायर महिला की टांग के ऊपर चढ़ गया था। लिहाजा, बस चालक को आगे-पीछे नहीं कर सकता था। अगर बस चालक बस को आगे-पीछे करने की कोशिश करता तो महिला की टांग और कूल्हा पूरी तरह से टूट सकता था। बस स्टैंड में खड़े सभी लोगों ने बस को उठाने का प्रयास किया। मगर वह कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद बस के टायर को जैक लगाकर उठाया गया। इसके बाद टायर के नीचे फंसी महिला को बाहर निकाला गया। इसमें करीब दस मिनट का समय लगा। इसके बाद महिला को निजी वाहन के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के कारणों का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में जाकर घायल महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बस स्टैंड में निजी बस के नीचे आने से महिला घायल हो गई है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन