{"_id":"5a2beb6a4f1c1b4e718b8248","slug":"181512827754-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। तीसा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुष्कर्म के आरोप के मामले में फरार चल रहा था। नाबालिग से शारीरिक शोषण का मामला उस समय उजागर हुआ था जब चाइल्ड लाइन चंबा को गत मंगलवार को टोल फ्री नंबर 1098 पर मामले की सूचना मिली। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चाइल्ड लाइन टीम और बाल संरक्षण इकाई की टीम बताई गई पंचायत में पहुंची और नाबालिग और उसके परिजनों की काउंसलिंग की थी। काउंसलिंग के दौरान उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को आरोपी नाबालिग को घर से उस समय बहला फुसला कर ले गया, जब वह घर पर अकेली थी। इसके बाद परिजनों ने उसे फोन पर संपर्क किया तो लड़के ने उसके साथ विवाह करने की बात भी कही थी। मगर लगभग डेढ़ माह के बाद लड़का और उसके परिजन बेटी को वापिस घर छोड़ गए। वापिस पहुंचकर लड़की ने अपने परिजनों को उसके साथ हुए शारीरिक शोषण के बारे में बताया था। एसपी चंबा डॉ. विरेंद्र तोमर ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसकी पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।