{"_id":"5c094d7fbdec2241d200200e","slug":"171544113535-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से पकड़ी सात पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से पकड़ी सात पेटी अवैध शराब
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर शीतला पुल के पास पुलिस ने कार से सात पेटी अवैध शराब पकड़ी है। चालक को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इसके साथ ही अवैध शराब की खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और अन्य पुलिस टीम बुधवार रात को शीतला पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान कार सुल्तानपुर की तरफ से आई, जो तेज रफ्तार से चल रही थी। इसके चलते गश्त कर रही टीम ने चालक को कार को रोकने के लिए कहा।
चालक ने पुलिस के हाथ देने पर कार को रोक दिया। पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो उसके भीतर शराब की सात पेटी बरामद की गई। चालक से शराब की पेटियों का बिल दिखाने को कहा गया। मगर चालक के पास शराब का कोई भी बिल नहीं था। चालक अवैध शराब को रात के अंधेरे में ठिकाने लगाने जा रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी की टीम ने कार में अवैध शराब पकड़ी है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐसे ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन