फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा से अमृतसर जा रही बस में यात्री से 470 ग्राम चरस पकड़ी

चंबा से अमृतसर जा रही बस में यात्री से 470 ग्राम चरस पकड़ी

Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा से अमृतसर जा रही बस में यात्री से 470 ग्राम चरस पकड़ी
चंबा। चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी की बस में पुलिस ने एक यात्री से 470 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने चरस तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत में डलहौजी पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एचआरटीसी बस नंबर एचपी 73-4528 चंबा से अमृतसर जा रही थी। नाके पर पुलिस ने बस को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस की टीम बस के अंदर रखे सामान को चेक किया उसी दौरान 13 नंबर सीट पर बैठे जुमात अली पुत्र माम हुसैन निवासी गांव जुकांणी डाकघर सिल्लाघराट हड़बड़ाने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसके सामान की चेकिंग की गई। चेकिंग में 470 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed