फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चनवास-भंजराडू़ मार्ग पर बस से बाइक की टक्कर, घायल

चनवास-भंजराडू़ मार्ग पर बस से बाइक की टक्कर, घायल

Tue, 15 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चनवास-भंजराडू़ मार्ग पर बस से बाइक की टक्कर, घायल
accident shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के चनवास भंजराडू़ मार्ग पर निजी बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह के समय पेश आया। हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल में दिया गया। घायल की पहचान दीपू (25) जयराम निवासी गांव भगसैरी ग्राम पंचायत पद्दर के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह के समय निजी बस चनवास से भंजराडू़ की ओर रवाना हुई। इस दौरान भंजराडू़ से चनवास की ओर आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर नैला के समीप हो गई। हादसे के दौरान मोटरसाइकिल सवार दीपू को चोटें आई। इसे मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने घायल दीपू को प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक उपचार देने के बाद तैनात चिकित्सकों ने दीपू को अस्पताल से छुट्टी कर दी। खंड चिकित्सा अधिकारी तीसा जसवंत ठाकुर ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है। कहा कि पांव और शरीर में घायल को चोटें आई थी। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed