{"_id":"59f322c94f1c1bcf538b95ce","slug":"171509106377-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों को नेवले ने काटा, एंटी रैबिज के लगे टीके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों को नेवले ने काटा, एंटी रैबिज के लगे टीके
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
सरोल पंचायत के हाता गांव में नेवले ने घर में घुस कर एक परिवार के चार सदस्यों को काटा। सभी लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबिज का टीका लगाया गया। नेवले के शिकार हुए लोगों की पहचान चमन सिंह पुत्र लच्छो राम, शिव देई पत्नी चमन सिंह, प्रेम लाल पुत्र दयाला व सुरेखा पत्नी सुरेेंद्र सिंह सभी निवासी गांव हाता के रूप में हुई है।
वीरवार शाम को पूरा परिवार घर में बैठकर आराम कर रहा था। उसी दौरान एक नेवला उनके घर में घुस गया। नेवला बच्चे को काटने के लिए बढ़ा। परंतु परिवार के लोगों ने बच्चे को बचा लिया। इससे नेवला आक्रोशित होकर बाकी लोगों पर टूट पड़ा। उसने घर में मौजूद चार लोगों को काटा। इससे पहले कि परिवार के सदस्य नेवले को मारने के लिए कोई हथियार ढूंढ पाते। नेवला वहां से भाग गया। एंबुलेंस से परिवार के सदस्य चंबा मेडिकल पहुंचे। जहां पर उन्हें एंटी रैबिज के टीके लगाए गए। इस घटना के बाद गांव के लोगों में डर है। लोग रात को घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
इसके अलावा घर के दरवाजे खिड़कियां पूरी तरह से बंद कर रहे हैं। ताकि कोई भी जानवर घर में नहीं घुस पाए। लोगों को अपने छोटे बच्चों की चिंता भी सताने लगी है। प्रभावित परिवार ने जिला प्रशासन व वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि उनके गांव के पास बढ़ रहे नेवलो की संख्या को कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
एंटी रैबिज के लगाए टीके
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि नेवले के शिकार बने चार लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। जिन्हें एंटी रैबिज के टीके लगाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन