{"_id":"59e39bd14f1c1baf678b5ea4","slug":"171508088785-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट में व्यक्ति से चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट में व्यक्ति से चरस बरामद
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। थाना तीसा की पुलिस टीम ने जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 170 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 14 अक्तूबर को तीसा पुलिस टीम ने जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया हुआ था। चेकिंग के दौरान क्यूम खान निवासी थनेईकोठी वहां से गुजरा। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को क्यूम खान से 170 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।