फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कियाणी खड्ड में अवैध खनन करने वाले दस ट्रैक्टर, तीन जीप जब्त

कियाणी खड्ड में अवैध खनन करने वाले दस ट्रैक्टर, तीन जीप जब्त

Sun, 17 Mar 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
कियाणी खड्ड में अवैध खनन करने वाले दस ट्रैक्टर, तीन जीप जब्त
चंबा। चंबा-राजनगर मार्ग पर कियाणी खड्ड में पुलिस टीम ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर दस ट्रैक्टर अज्ञैर तीन पिकअप गाड़ियों को जब्त किया है। रविवार को पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खननकारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की इस कार्रवाई का मकसद अवैध खनन पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन


जिससे नदी नालों का सीना छलनी होने से रोका जा सके। कार्रवाई के दौरान डीएसपी चंबा अजय कुमार और थाना प्रभारी चंबा प्रशांत ठाकुर समेत अन्य पुलिस टीम मौजूद रही। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कियाणी खड्ड में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त स्थानों में दबिश दी। यहां टीम को दस ट्रैक्टर और तीन पिकअप गाड़ियां अवैध खनन करते हुए पाई। पुलिस ने गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही औपचारिकताएं पूरी कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि शहर के साथ लगते विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। अवैध खननकारी नदी नालों का सीना छलनी कर चांदी कूट रहे हैं। ऐसे में अब लोगों ने भी इस बारे में शिकायत करने की हिम्मत करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर दस ट्रैक्टरों और तीन पिकअप गाड़ियों को जब्त किया है। अवैध खननकारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed