फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   राठघार में 446 ग्राम चरस के साथ धरा व्यक्ति

राठघार में 446 ग्राम चरस के साथ धरा व्यक्ति

Sun, 19 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
राठघार में 446 ग्राम चरस के साथ धरा व्यक्ति
charas - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के पास पुलिस को 446 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एसआईयू टीम ने राठ घार के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हर वाहन की चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान देवी चंद निवासी कंडोलू सामने से आ रहा था। उसके हाथ में एक बैग भी था। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देेख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया।


पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग में 446 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। साथ चरस लेकर जा रहे उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस के साथएक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed