फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पहाड़ी से पत्थर गिरने से श्रमिक की मौत, कमरे में मिला कारोबारी का शव

पहाड़ी से पत्थर गिरने से श्रमिक की मौत, कमरे में मिला कारोबारी का शव

Wed, 26 Jun 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से पत्थर गिरने से श्रमिक की मौत, कमरे में मिला कारोबारी का शव
चंबा। जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई है। इसमें पहले मामले में मनरेगा कार्य में लगे व्यक्ति की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है जबकि दूसरे मामले में कारोबारी का शव कमरे में मिला है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पलूंही में मनरेगा कार्य में लगे व्यक्ति की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चैन लाल पुत्र घिंजला राम निवासी गांव दियोली डाकघर पलूंही के रूप में हुई है। जोकि बुधवार को मनरेगा के कार्य में लगा था। कार्य पहाड़ी से पत्थर निकालने का था। उसके साथ अन्य कामगार भी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी के ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर उनके ऊपर आ गिरे।
विज्ञापन


अन्य कामगार पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। जबकि चैनलाल पत्थरों की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। पत्थर लगने से उसका शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। इससे पहले कि साथी कामगार उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते। उसकी मौत हो गई। कामगारों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही साथी कामगारों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आई। यहां पर शाम होने तक पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम देने में लगी रही। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

तीन दिन बाद मिला शव

किहार (चंबा)। किहार बाजार में किराने की दुकान करने वाले व्यक्ति का शव उसके कमरे से मिला है। मृतक की पहचान राम किशन निवासी गरेली ग्राम पंचायत किहार के रूप में हुई है। तीन दिनों तक दुकानदार ने दुकान न खोलने और परिजनों से संपर्क न हो पाने के बाद परिजन किहार थाना में पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने किहार बाजार में स्थित उसके कमरे में जाकर देखा तो रामकिशन यहां मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है। यहां पर वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।


जानकारी अनुसार रामकिशन किहार बाजार में किराने की दुकान करता था। रविवार शाम दुकान करने के बाद वह किहार में अपने कमरे में चला गया। मगर इसके बाद दुकान खोलने के लिए नहीं पहुंचा। परिजन तीन दिनों से संपर्क न हो पाने पर बुधवार को किहार थाना में पहुंचें। उन्होंने पुलिस में रामकिशन के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम किहार में स्थित उसके कमरे में जाकर देखा तो यहां रामकि शन मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के लिए ले आई है। पुलिस अधीक्षक चंबा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed