फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बनोग में दो मंजिला जला, 15 लाख के नुकसान का अनुमान

बनोग में दो मंजिला जला, 15 लाख के नुकसान का अनुमान

Mon, 10 Jun 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
बनोग में दो मंजिला जला, 15 लाख के नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। उप तहसील होली की सांह पंचायत के बनोग गांव में दो भाइयों का दो मंजिला स्लेटपॉश मकान जलकर राख हो गया। जिस वक्त मकान में आग लगी घरवाले खेत में काम कर रहे थे। लोगों ने घर से धुआं उठता देख उन्हें सूचना दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग से पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर गया। अग्निकांड से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
सोमवार सुबह साहं पंचायत के
बनोग गांव में चूहा राम पुत्र तानी राम तथा कश्मीर सिंह पुत्र तानी राम परिवार संग खेत में काम करने के लिए गए थे। सुबह करीब दस बजे के उनके स्लेटपॉश मकान में आग लग गई। लकड़ी से बने मकान ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। चूहा राम और कश्मीर सिंह के मकान से उठने वाले काले धुएं को देखते हुए गांववासियों ने घरवालों को सूचना दी और आग को बुझाने का प्रयास किए। ग्रामीण बाल्टियों में पानी और मिट्टी भर कर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते आग ने मकान और अंदर रखे सामान को जला कर राख में तब्दील कर दिया। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने वस्तुस्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार होली रोशन मंटा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सांह पंचायत में चूहा राम और कश्मीर सिंह के मकान में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद वे टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान अशोक सांख्यान ने बताया कि स्लेटपॉश मकान में आग लगने से दोनों भाईयों का सारा सामान जल कर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को उचित सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed