फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   छह माह की बच्ची छोड़ जंगल में फंदे पर झूल गई महिला

छह माह की बच्ची छोड़ जंगल में फंदे पर झूल गई महिला

Sat, 01 Jun 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
छह माह की बच्ची छोड़ जंगल में फंदे पर झूल गई महिला
सलूणी (चंबा)। किहार क्षेत्र के तहत ग्राम पंचातय भड़ेला में एक महिला ने फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली है। महिला ने घर के कमरे में छह माह की बच्ची को छोड़ आत्महत्या कर ली है। यह मामला शनिवार को पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक महिला के शव कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान पुष्पा देवी उर्फ पिंकी आयु 26 वर्ष पत्नी रमेश गांव म्योरी पंचायत भड़ेला के रूप में हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला छह माह की बच्ची को पीछे छोड़ गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला देर रात को बच्ची के साथ कमरे में सोने के लिए गई थी। लेकिन सुबह के समय बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे। उन्होंने रोती हुई बच्ची को उठाया। लेकिन महिला कमरे में नहीं थी। परिजनों ने घर के हर कमरे में महिला को ढूंढा। लेकिन उस का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस दौरान महिला के परिजन तलाश में गांव के साथ लगते नाले के समीप पहुंचे। यहां महिला को पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से लगे फंदे से झूलने के कारण महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने मामले की सूचना पंचायत प्रधान लीला देवी और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही आगामी छानबीन शुरू की। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मृतक महिला की मां और बहन ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का पति उसकी बहन को हमेशा पीटता था। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed