फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डोली गांव में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

डोली गांव में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Sat, 01 Jun 2019 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
डोली गांव में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
चुुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत साडल के गांव ढोली में एक मकान में आग लग गई। यह हादसा शुक्रवार को शाम को सामने आया। आग लगने से मकान को भारी नुकसान के साथ घर में रखा सामान भी जल गया है। मकान में जिस समय आग लगी, उस समय सुरेंद्र कुमार की दो बेटियों मकान में ही सो रही थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बेटियों को सुरक्षित निकाला। इससे प्रभावित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चुवाडी पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रभावितों की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र चुनी लाल, दीवान चंद पुत्र प्रभुदयाल निवासी गांव ढोली तहसील भटियात जिला चंबा के रूप में हुई। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को पांच हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान कर दिए गए हैं। इसके साथ ही नुकसान का आकलन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रभावित आपस में रिश्तेदार है। हादसे में प्रभावित सुरेंद्र कुमार को ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मकान में आग लगने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने घरों से बाल्टियों में पानी भरकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। चुवाड़ी में अग्निशमन केंद्र नहीं होने के कारण यहां आए दिन होने वाली आग लगने की घटनाओं में लाखों का नुकसान हो जाता है। इसको देखते हुए क्षेत्र के लोग चुवाड़ी में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम भटियात डॉ. मेजर अविनेंद्र कुमार का कहना है कि प्रभावितों को फौरी राहत जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नुकसान के आधार पर प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed