फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चोरी का 12 क्विंटल सरिया कल्हेल में गाड़ी समेत पकड़ा, चार गिरफ्तार

चोरी का 12 क्विंटल सरिया कल्हेल में गाड़ी समेत पकड़ा, चार गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी का 12 क्विंटल सरिया कल्हेल में गाड़ी समेत पकड़ा, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत ढलोग में बीते दिनों चोरी हुए 12 क्विंटल सरिये को पुलिस ने गाड़ी समेत कल्हेल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मंगलवार को मिली। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

इसके साथ ही मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। आरोपियों की पहचान जाफर खान निवासी गांव सरोथा डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह, लालदीन निवासी डांड डाकघर कल्हेल, गाड़ी चालक गुलाम हुुसैन निवासी गांव नाला थरु डाकघर चरोड़ी और शुक्रदीन निवासी चंदरोटा डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढलोग निवासी छोटू राम पुत्र बरफो राम और नवनीत कुमार पुत्र तिलक राज ने अपने घर का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान 26 मई को अचानक उनके घर के बाहर रखा 12 क्विंटल सरिया अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। 27 मई को इस वारदात की जानकारी प्रभावित छोटू और नवनीत को मिली। जिससे वे काफी परेशान हो गए। प्रभावितों ने क्षेत्र में हर जगह तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आरोपियों ने चोरी सरिये को गाड़ी के जरिये कल्हेल तक पहुंचाया। थक हारकर प्रभावितों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी बनीखेत में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंतराल में मामले में संलिप्त आरोपियों को गाड़ी और सरिये समेत कल्हेल में बरामद कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed