फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डुंढियारा बंगला में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

डुंढियारा बंगला में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
डुंढियारा बंगला में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-बनीखेत हाईवे पर नैणीखड्ड के समीप डुंढियारा बंगला नामक स्थान एक पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से छह पर्यटक घायल हो गए। सभी सैलानी पटियाला के बताए जा रहे हैं।

यह हादसा मंगलवार को शाम के समय पेश आया। हादसे में पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत लेे जाया गया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की पहचान बेअंत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनिंद्र सिंह, जसकरण सिंह और जसप्रीत शामिल थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर पर्यटक डलहौजी घूमने आ रहे थे। मगर अचानक रास्ते में ही गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए बनीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed