फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अधिकारी को फोन पर मिल रहीं धमकियां

अधिकारी को फोन पर मिल रहीं धमकियां

Sat, 13 Oct 2018 07:52 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी को फोन पर मिल रहीं धमकियां

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा में सरकारी विभाग में तैनात एक अधिकारी को अज्ञात लोग तबादला करवाने से लेकर देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर अधिकारी को बार बार फोन कर डराने की कोशिश की जा रही है। पूरे मामले को लेकर अधिकारी ने उक्त बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। हालांकि पुलिस अभी लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी के कामकाज से कुछ लोग खुश नहीं है। इस वजह से उसे अज्ञात लोग कॉल कर कहीं दूर तबादला करने की बात कही जा रही है। उक्त अधिकारी पिछले काफी समय से नियमों का ताक पर रखकर काम करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

इस वजह से उक्त लोगों के लिए मनमानी से काम करना मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात अधिकारी के फोन नंबर पर अज्ञात नंबर से कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें धमकी देकर कहा कि चंबा में नौकरी करना चाहते हैं, तो हमारे हिसाब के साथ नौकरी करें। अन्यथा उन्हें चंबा से कहीं दूर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसकी अधिकारी ने फोन पर रिकॉर्डिंग कर ली है। इसके बाद अधिकारी ने धमकी के बारे में चंबा थाना के प्रभारी को अवगत करवा दिया है। इसके साथ ही फोन पर धमकी की रिकॉर्डिंग का ऑडियो भी व्हाट्सऐप कर दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल अधिकारी अपने जरूरी काम से घर गए हैं। जोकि दो दिन के बाद चंबा पहुंचेंगे। चंबा आने पर लिखित रूप से पुलिस में इसकी शिकायत करेंगे। ताकि धमकी देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके। वहीं थाना प्रभारी ने भी माना कि उन्हें एक अधिकारी ने फोन पर सूचना दी है कि कुछेक लोग उन्हें डरा धमका रहे हैं। इसकी रिकॉर्डिंग भी उन्हें भेजी गई है। अधिकारी की लिखित शिकायत होने पर धमकी देने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी धमकी भरा रिकॉर्डिंग ऑडियो पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed