{"_id":"5a0306804f1c1b71548bb92b","slug":"151510147712-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपियों को छह दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपियों को छह दिन का पुलिस रिमांड
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। रास्ते के विवाद को लेकर साहो क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत पल्यूर में सोए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने को बुधवार को अदालत में पेश किया। यहां अदालत ने उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। गौरतलब है कि रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार रात को घर मेें सोए हुए व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से आरोपियों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इसके चलते व्यक्ति को गंभीर चोटें आई थी। यह घटना सोमवार रात करीब दस बजे की है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दो गाड़ियां लेकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद एक गाड़ी से भाग गए थे। मगर एक गाड़ी मौके पर रही गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी को तोड़ कर अपना रोष व्यक्त किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें छह दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।