{"_id":"5cdaeafcbdec22075541805e","slug":"141557850876-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-भमौर मार्ग पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंबा-भमौर मार्ग पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर दुनाली के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान अमन पुत्र नरेश ठाकुर निवासी जुलाहकड़ी और मोहम्मद बांके अंसारी पुत्र मोहम्मद अबुल अंसारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। यह एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर भरमौर से चंबा की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को अमन चला रहा था।
दुुनाली के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने चश्मदीदों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
इसके साथ ही सड़क पर घटना होने के कारणों को लेकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में जाकर घायलों के बयान कलमबद्ध किए। फिलहाल अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गाड़ी गिरने से दो लोग घायल हुए हैं। ड्ढन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।