फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

Tue, 26 Mar 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
छत से गिरने से व्यक्ति की मौत
साहो (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत पल्यूर के गांव डाडरू में काम करते समय एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। यह मामला मंगलवार को पेश आया। मृतक की पहचान जग्गो पुत्र चैंका राम निवासी गांव पल्यूर तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चैंका राम मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को वह डाडरु गांव में एक मकान के छत के कार्य में लगा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह जमीन पर आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने बताया कि छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed