{"_id":"5be464c1bdec22699804723c","slug":"141541694657-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर पिकअप और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक चालक को चोटें आई हैं। इसके बारे में घायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पिकअप नंबर को नोट कर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया।
इससे पहले कि पुलिस चालक को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ती। चालक ने द्रड्डी चौकी में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही गलती को भी कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन