{"_id":"5b673bf04f1c1ba03e8b5467","slug":"141533492208-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लिए महत्वपूर्ण
बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल
डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर पंजाब रोडवेज की बस कटोरी बंगला के पास हुई खाई में गिरी
घायलों को उपचार के लिए हरी गिरी अस्पताल बकलोह में करवाया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर कटोरी बंगला के पास पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश चंद पुत्र मेहर चंद निवासी अमृतसर छेट्टा (पंजाब) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। जबकि बस में सवार अन्य आठ लोगों को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए श्री हरीगिरी अस्पताल बकलोह में लाया गया। पुलिस ने चालक शमशेर सिंह निवासी गांव और डाकघर लखना तहसील पल्ली जिला तरनतारन (पंजाब) के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह छह बजे के करीब पीबी 09-3602 नंबर की पंजाब रोडवेज बस डलहौजी से पटियाला की तरफ जा रही थी। इसमें कुल सात सवारियां सवार थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। जब बस कटोरी बंगला के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बकलोह चौकी में तैनात पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया। घायलों को हरीगिरी अस्पताल बकलोह में लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। इसमें घायलों ने पुलिस को बताया कि बस की तेज गति से चल रही थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।
घायलों के नाम
घायलों के नाम
बस दुर्घटना में रूलविंद्रर पुत्र दर्शन सिंह आयु 23 वर्ष वीपीओ टिव्वी खुर्द फिरोजपुर, शमशेर सिंह पुत्र गज्जन सिंह वीपीओ लखना तहसील तरनतारण, घुघरराम पुत्र प्रेम लाल टिकरीगढ़, राकेश कुमार पुत्र रणजीत सिंह गांव टिकरी नैनीखड्ड तहसील भटियात, योगिंद्र पाल पुत्र नंदलाल, अजय शर्मा पुत्र फकीर चंद गांव मौतला सिहुंता, राहुल पुत्र रचन चंद निवासी द्रब्बड़, पीओ तुन्नुहट्टी और जसप्रित कौर पुत्र सलविंद्र सिंह बीपीओ बनीखेत घायल हुए हैं।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बस दुुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि छह लोग घायल हुए। हादसे का कारण चालक की लापरवाही लग रहा। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी छानबीन जारी है।