{"_id":"5ac3ad0b4f1c1bd8618b5332","slug":"141522773259-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश निकालने के लिए रच डाली बेटे के अपहरण की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश निकालने के लिए रच डाली बेटे के अपहरण की साजिश
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले में आपसी रंजिश के चलते एक दंपति ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। इसका मकसद गांव शख्स को झूठे मुकद्दमे में फंसाकर तंग करना था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद किशोर को चाचा के घर से बरामद कर लिया है। पूरे मामले का पटाक्षेप होने के बाद पुलिस ने परिजनों के खिलाफ ही झूठा केस दर्ज गुमराह करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दो फरवरी को मोहम्मद रफी ने दस वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने एक शख्स पर अपहरण का शक जाहिर किया था। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दस वर्षीय महबूब सिल्लाघ्राट में अपने रिश्तेदारों के पास है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने महबूब को सिल्लाघ्राट में मोहम्मद रफी के भाई यूसुफ के घर से बरामद किया।
विज्ञापन
छानबीन में सामने आया है कि मोहम्मद रफी और पत्नी ने जानबूझकर कर अपने बेटे को उक्त जगह छिपाया था। ताकि जमीनी विवाद को लेकर नूर हसन को इस मामले में परेशान किया जा सके।
इसको लेकर पूरी साजिश रची गई। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने महबूब को परिजनों के हवाले कर दिया है। जब कि पुलिस को गुमराह करने पर मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले से सकते में हैं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
