{"_id":"599491ee4f1c1bbc1c8b45ae","slug":"141502908910-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो (चंबा)। साहो पंचायत के भलोड़ी गांव में एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला की पहचान नारो देवी पत्नी जैसो राम निवासी गांव भलोड़ी के रूप में हुई है।
नारो देवी मंगलवार को अपने गांव के साथ लगती तोरली पहाड़ी में मवेशियों को चराने गई थी। पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई। गांववासियों ने महिला को खाई से निकाला। लोग उसे अस्पताल पहुंचा पाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। साहो पंचायत के उपप्रधान साहिब सिंह ने बताया कि नारो देवी अपने मवेशियों को चराते समय गहरी खाई में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।