{"_id":"5c12817042c7925cfd6ce91e","slug":"131544716656-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरोटू के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरोटू के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खरोटू के पास खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
न्याग्रां से घर लौटते समय पांव फिसलने से पेश आया हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया होली
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के खरोटू नामक स्थान पर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिन्नू राम पुत्र संत राम निवासी गांव दारडी के रूप में हुई है। वह बुधवार को न्याग्रां में काम करने बाद घर को लौट रहा था। मगर रात को वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार सुबह के समय जब ग्रामीण खरोटू के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने खाई में एक व्यक्ति को बेसुध हालत में देखा। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर जब छानबीन की, तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान दिन्नू राम के तौर पर हुई है। ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।