फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सैन्य क्षेत्र डलहौजी छावनी में एटीएम से कैश निकालने का असफल प्रयास

सैन्य क्षेत्र डलहौजी छावनी में एटीएम से कैश निकालने का असफल प्रयास

Sun, 19 Nov 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र डलहौजी छावनी में एटीएम से कैश निकालने का असफल प्रयास
ATM Theft - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी(चंबा)। डलहौजी छावनी क्षेत्र में शातिर ने एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया है। हालांकि आरोपी इससे कैश निकालने में असफल रहा। मगर वह शटर तोड़कर भीतर पहुंच गया है। सैन्य क्षेत्र में हुई इस वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है। हालांकि आरोपी मुंह पर रूमाल जैसा कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार देर रात का है जब चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सेंध लगाने की कोशिश की। अज्ञात चोर एटीएम के शटर का ताला तोड़ने में तो कामयाब हुए। मगर मशीन के भीतर से कैश नहीं निकाल पाए और शटर खुला छोड़ कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी अगली सुबह उस समय चली जब लोगों ने एटीएम के शटर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके बाद बैंक प्रबंधन से एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो इसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया है जो कि मुंह पर रुमाल बांधे हुए है। पुलिस को शक है कि उक्त युवक ने ही इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। बता दें कि कुछ वर्ष पहले भी पर्यटन नगरी डलहौजी में पीएनबी बैंक में चोरों ने सेंधमारी करने की कोशिश की थी। लेकिन, चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसके बाद डलहौजी पुलिस ने चोरों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : कुलदीप
डलहौजी के थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed