फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दीवाली की रात खज्जियार में भीषण अग्निकांड, जला तीन मंजिला मकान

दीवाली की रात खज्जियार में भीषण अग्निकांड, जला तीन मंजिला मकान

Fri, 20 Oct 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
दीवाली की रात खज्जियार में भीषण अग्निकांड, जला तीन मंजिला मकान
demo pic
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार में दिवाली की रात तीन मंजिला मकान अग्निकांड में स्वाह हो गया। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। मकान में 12 कमरे थे। इसमें नौ परिवार अपनी गुजर बसर कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड चंबा की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। साथ लगते 16 घरों को भी आग लगने से बचाया।
विज्ञापन


प्रभावितों में रूमाल सिंह, टेक चंद, हेमराज, राजकुमार (चारों सगे भाई) के अलावा किरपा राम, दुलो राम, विकास कुमार, देसराज व पूर्ण चंद शामिल हैं। इस अग्निकांड ने प्रभावितों के सिर से छत्त छीन ली है। तीन मंजिला मकान में रखा सारा सामान राख के ढेर में ही तब्दील हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पूरा परिवार घर में दिवाली की पूजा की तैयारियों में जुटा था तो अचानक मकान में आग सुलग पड़ी। आग लगने के चलते सभी लोग घर से बाहर आ गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड चंबा को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाकिर हुसैन, सुफल राम, कर्म सिंह, ओम प्रकाश व राकेश कुमार मौके को रवाना हुए। अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंचने के बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साथ ही दूसरी गाड़ी भेजने के बारे मेें भी सूचना दी। दूसरी गाड़ी के पहुंचने के बाद आग को पूरी तरह बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड के प्रभावितों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत जारी कर दी गई है। प्रशासन ने रूमाल चंद पुत्र किरपा राम को दस हजार व अन्य प्रभावितों को दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही प्रभावितों के लिए एक महीने का राशन व अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं भी उपलब्ध करवाने की बात कही है।
इनसेट
25 लाख रुपये का हुआ नुकसान : सुशील
नायब तहसीलदार सुशील कुमार का कहना है कि इस अग्निकांड में नौ परिवारों को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगी। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

स्थानीय पंचायत प्रधान पूजा देवी का कहना है कि अग्निकांड से नौ परिवारों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। कहा कि पंचायत की ओर से प्रभावितों की हरसंभव सहायता की जाएगी। साथ ही प्रशासन से भी नुकसान का मुआवजा प्रदान करने बारे आग्रह किया जाएगा।


दिवाली की रात जहां खजियार में भीषण अग्निकांड हुआ, तो वहीं शहरी क्षेत्र में भी तीन जगह आग लगने के मामले सामने आए। पहले मामले में सुराड़ा मोहल्ला में आईपीएच विश्रामगृह के समीप स्थित बुक स्टोर में आग लग गई। करीब पांच हजार रुपये नुकसान आंका गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाई। साथ ही करीब 16 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया। यहां से वापस आते वक्त अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना मिली कि धड़ोग मोड़ के समीप लगे कूड़े के ढेर में भी आग लग गई है। सुराड़ा से वापस आते वक्त आग को बुझाया। इसके बाद सुल्तानपुर चौकी के समीप झाड़ियों में आग लग गई। फायर स्टेशन चंबा की टीम ने मौके पर जाकर आग को बुझाया। अग्निशमन केंद्र प्रभारी जसौल राम ने बताया कि दिवाली की रात शहरी क्षेत्र में तीन जगह आग लगने की सूचनाएं प्राप्त हुईं। विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई व लाखों की संपत्ति बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed