फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   केबल लाइन ठीक करते वक्त कर्मचारी को लगा करंट, घायल

केबल लाइन ठीक करते वक्त कर्मचारी को लगा करंट, घायल

Tue, 25 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
केबल लाइन ठीक करते वक्त कर्मचारी को लगा करंट, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी बस स्टैंड के निकट कैनेडियन कॉलोनी में केबल टीवी की लाइन को ठीक करते समय एक केबल टीवी कर्मचारी को साथ में जा रही बिजली की तारों से करंट लग गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नागरिक अस्पताल डलहौजी लाया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान अरुण कुमार पुत्र बीरबल निवासी नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार अरुण केबल टीवी की तार को ठीक कर रहा था कि अचानक उसका शरीर पास से गुजर रही बिजली की तारों से छू गया। करंट का झटका लगने पर वह नीचे फर्श पर गिर गया। इससे उसके सिर पर भी चोट आई है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि केबल टीवी कर्मचारी को घायलावस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया था। जहां पर घायल को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed