{"_id":"5a6a0dbc4f1c1b8e268b65c7","slug":"11516899772-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन लोगों ने शख्स की कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा दर्जन लोगों ने शख्स की कर दी पिटाई
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। तीसा थाना में छह लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर डाली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अजीज दीन पुत्र समदु निवासी देहग्रां की शिकायत ने बताया कि बुधवार को उसके साथ उस समय मारपीट की गई जब वह शेड से खच्चरों को निकाल रहा था। यहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस थाने में पहुंचा और मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।
