{"_id":"5ba6711d867a557ea40c8c01","slug":"111537634589-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाड़ा में पेड़ से गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलाड़ा में पेड़ से गिरने से महिला की मौत
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। दलाड़ा गांव में पेड़ से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान लीला देवी पत्नी देसराज निवासी गांव दलाड़ा डाकघर ककीरा के रूप में हुई है। वह शनिवार को पेड़ पर लटकी सब्जी की टहनियों से सब्जी तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह पेड़ से नीचे गिर गई।
नीचे गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। खून से लथपथ घायल महिला को परिजन चुवाड़ी अस्पताल लेकर जा रहे थे। मगर महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही दुर्घटना का मामला देख पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंच शव को कब्जे में लिया। इसके बाद घटनास्थल में जाकर स्थिति का जायजा लिया। शव पोस्टमार्टम करवानेे के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पेड़ से गिरने से महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन