फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   धनेई कोठी के कुठेड़ गांव में दो सगे भाइयों में झड़प

धनेई कोठी के कुठेड़ गांव में दो सगे भाइयों में झड़प

Fri, 17 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
धनेई कोठी के कुठेड़ गांव में दो सगे भाइयों में झड़प
चंबा। धनेई कोठी के कुठेड़ गांव में दो सगे भाइयों में झड़प हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान दौलत राम पुत्र हरी चंद निवासी कुठेड़ के रूप में हुई है। जो वीरवार को अपने घर में आराम कर रहा था। उसी दौरान उसका भाई गोपी सिंह वहां आया और उसके साथ बिना वजह हाथापाई शुरू कर दी। जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो गोपी सिंह ने हाथ में लकड़ी का डंडा उठाकर उसकी पिटाई शुुरू कर दी। डंडे के प्रहार से बाजू व गर्दन में गंभीर चोट लगी। बाद में उसे उठाकर खेत में फेंक दिया। इसके बाद पीड़ित के बच्चों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। साथ ही घायल का बयान दर्ज किया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed